फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Business Man Sadeep Gupta Murder Case Protetsts In Aliganj

संदीप गुप्ता हत्याकांडः अलीगंज में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनशन शुरू, चुनाव बहिष्कार का एलान

Tue, 04 Jan 2022 03:51 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Jan 2022 03:51 PM IST
सार

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश के सीमेंट व्यापारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अलीगंज के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Business Man Sadeep Gupta Murder Case Protetsts In Aliganj
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज निवासी सीमेंट व्यापारी संदीप गुप्ता की हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई से उनके परिजन व नगरवासी संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार से कस्बा के गांधी मूर्ति चौराहा पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। वहीं दुकानों पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार के एलान के बैनर लगाए गए हैं। सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या अलीगढ़ में 27 दिसंबर को गोलियां मारकर कर दी गई थी।
विज्ञापन

बेटी ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
अलीगढ़ में बीते दिनों हुई सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या से परिवार अभी भी सदमे में है। संदीप गुप्ता की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। एक वीडियो संदेश के जरिए उसने कहा कि मेरे पापा कारोबारी और समाजसेवी थे। 27 दिसंबर को अलीगढ़ जैसी जगह पर उनकी हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री मैं योगी जी से पूछना चाहती हूं, लोगों की मदद करना बुरी बात है क्या? मेरे पापा एक अनाथ बेटी की मदद करते थे और आज उनकी ही बेटी बेसहारा हो गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मेरी मांग है कि पापा की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले। आप तो कहते हैं कि अपराध करने वालों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली सात पुश्तें याद रखेंगी। गुप्ता की बेटी ने आरोपियों के नाम गिनाते हुए कहा कि वो खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। बेटी ने कहा कि पुलिस हम लोगों को बरगलाने के बजाय ये बताए कि हत्यारे कब पकड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री जी आपसे हमें बहुत उम्मीदे हैं। आप ही कुछ कर सकते हैं। अगर कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं, तो दुनिया में क्या संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed