{"_id":"61d41fb57a01133df5516dc0","slug":"business-man-sadeep-gupta-murder-case-protetsts-in-aliganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप गुप्ता हत्याकांडः अलीगंज में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनशन शुरू, चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप गुप्ता हत्याकांडः अलीगंज में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनशन शुरू, चुनाव बहिष्कार का एलान
Tue, 04 Jan 2022 03:51 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:51 PM IST
सार
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश के सीमेंट व्यापारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अलीगंज के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज निवासी सीमेंट व्यापारी संदीप गुप्ता की हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई से उनके परिजन व नगरवासी संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार से कस्बा के गांधी मूर्ति चौराहा पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। वहीं दुकानों पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार के एलान के बैनर लगाए गए हैं। सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या अलीगढ़ में 27 दिसंबर को गोलियां मारकर कर दी गई थी।
बेटी ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
अलीगढ़ में बीते दिनों हुई सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या से परिवार अभी भी सदमे में है। संदीप गुप्ता की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। एक वीडियो संदेश के जरिए उसने कहा कि मेरे पापा कारोबारी और समाजसेवी थे। 27 दिसंबर को अलीगढ़ जैसी जगह पर उनकी हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री मैं योगी जी से पूछना चाहती हूं, लोगों की मदद करना बुरी बात है क्या? मेरे पापा एक अनाथ बेटी की मदद करते थे और आज उनकी ही बेटी बेसहारा हो गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मेरी मांग है कि पापा की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले। आप तो कहते हैं कि अपराध करने वालों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली सात पुश्तें याद रखेंगी। गुप्ता की बेटी ने आरोपियों के नाम गिनाते हुए कहा कि वो खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। बेटी ने कहा कि पुलिस हम लोगों को बरगलाने के बजाय ये बताए कि हत्यारे कब पकड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री जी आपसे हमें बहुत उम्मीदे हैं। आप ही कुछ कर सकते हैं। अगर कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं, तो दुनिया में क्या संदेश जाएगा।