{"_id":"68104f51a134ebd6f30f01cf","slug":"buses-will-not-be-available-from-bijlighar-crossing-from-1-may-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यात्रीगण ध्यान दें...बिजलीघर चौराहे से नहीं मिलेगी एक मई से बसें, इसलिए किया जा रहा ये बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यात्रीगण ध्यान दें...बिजलीघर चौराहे से नहीं मिलेगी एक मई से बसें, इसलिए किया जा रहा ये बदलाव
Tue, 29 Apr 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:32 AM IST
सार
आगरा के बिजलीघर चौराहे से एक मई से बसें नहीं मिलेंगी। यहां पीपीपी मॉडल से निर्माण कार्य हो रहा है, जिसके चलते बसों का संचालन एक मई से बंद होने जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिजलीघर चौराहे से रोडवेज बसों का संचालन एक मई से बंद होने जा रहा है। यहां से संचालित होने वाली बसें आईएसबीटी और ईदगाह बस अड्डे से मिलेंगी। इस बदलाव से फिरोजाबाद, बाह, राजाखेड़ा की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। पीपीपी मॉडल के तहत बिजलीघर बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिकतर बसों का संचालन बिजलीघर बस अड्डे से किया जाता है। अब यह बस अड्डा बंद होने जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य की वजह से बसों का संचालन दूसरे बस अड्डों से किया जाएगा। फिरोजाबाद की तरफ चलने वाली बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा पिनाहट, बाह, कचौरा, जैतपुर, राजाखेड़ा, मथुरा आदि की बसें ईदगाह बस अड्डे से चलेंगी। यह बदलाव एक मई से लागू होगा। बिजलीघर बस अड्डा शहर में सबसे पुराना है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शहर में खरीददारी के लिए इसी पर उतरते है। अब यहां से बसें बंद होने से लोगों को परेशानी होगी।