फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus will be available every hour on Delhi route

दिल्ली मार्ग पर हर घंटे मिलेगी बस

Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bus will be available every hour on Delhi route
-रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भाईदूज पर भाई के पास पहुंचने के लिए महिलाओं की भीड़ शनिवार की सुबह से ही निकलेगी। रोडवेज ने जहां प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई है वहीं अन्य मार्गों पर बसों के फेरें बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर हर घंटे बस उपलब्ध रहेगी। शनिवार को भाईदूज पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने सुविधा देने का निर्णय लिया है। हर घंटे दिल्ली मार्ग के लिए बस मिलेगी। एटा होकर दिल्ली जाने के लिए जहां 30 बसें लगाई गई हैं। यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए पांच बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

आगरा मार्ग, फर्रुखाबाद मार्ग, कानपुर मार्ग, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। रोडवेज कर्मियों केे अनुसार दिल्ली मार्ग पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है। जिसके चलते बसों की संख्या बढ़ाई गई है। बसों का संचालन समय से हो इसके लिए रोडवेज के पांच कर्मचारी बस स्टैंड काउंटर पर मौजूद रहेंगे। जो समय से बसों का संचालन तय कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घंटे पर दिल्ली के लिए एटा होकर रोडवेज बस सेवा उपलब्ध रहेगी। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पांच कर्मचारी रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात किए गए हैं।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed