{"_id":"69db6aee88e330b423016bc9","slug":"bus-services-will-commence-on-nine-routes-starting-from-first-week-of-may-under-village-transport-scheme-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम परिवहन योजना: इन नौ मार्गों पर शुरू होगी बस सेवा, यात्री मई के पहले सप्ताह से कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम परिवहन योजना: इन नौ मार्गों पर शुरू होगी बस सेवा, यात्री मई के पहले सप्ताह से कर सकेंगे सफर
Sun, 12 Apr 2026 03:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:32 PM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के नाै मार्गों पर बस सेवा शुरू की जाएगी। मई के पहले सप्ताह से यात्री इन बसों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
बसें फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों के नौ प्रमुख मार्गों पर बस सेवा शुरू की जाएगी, जो मई के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और उन्हें सस्ती, सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 15 से 28 सीट वाली निजी बसें बिना परमिट के चलेंगी, लेकिन उन्हें अन्य जिलों में जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि बस ड्राइवर, कंडक्टर, यात्रा टिकट और किराया तय करने की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये शुल्क देना अनिवार्य होगा। प्रत्येक बस को दो फेरे लगाने होंगे और बस स्वामी रूट और समय तय करेंगे।
ये मार्ग किए गए चयनित
रजौरा-शिवलालगुर्जा-छूट-राटौली-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा,गोहरा-खेड़ा राठौर-अभयपुरा-पिनाहट-आगरा, स्याइ- क्लींजर-बटेश्वर-बिजकौली-फरैरा-भदरौली-फतेहाबाद-आगरा, मलियाखेड़ा-खिलावली-चित्राहाट-बाह-आगरा, फतेहपुर सीकरी-उन्देरा-बादनपुर-पूरा-बानपुर-कागारौल-अकोला-आगरा, मेवली-सरेंधी-नगला दूल्हे खां-रसूलपुर-खेरागढ़-सैंया-आगरा, खेरिया-बृथला-लादूखेड़ा-सैंया-तेहरा-सिकंदरपुर-ककुआ-आगरा, गढ़ी दर्याव-धिमश्री-शमशाबाद-बड़ा गांव-बाकलपुर-हिरनेर-दिगनेर-श्यामों-बरौली अहीर-आगरा तथा लडुआपुरा-अरनौटा-खण्डेर-फतेहाबाद-पीपलचौकी-डौकी-आगरा को बस संचालन के लिए चिन्हित किया गया। इस योजना से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाज़ार तक पहुंच सुनिश्चित होगी।