{"_id":"5fd2688e8ebc3e3bb3564382","slug":"bus-problem-kasganj-news-agr471435473","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेंड पर नहीं आती बसें, यात्रियों को होती हैं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेंड पर नहीं आती बसें, यात्रियों को होती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी के रोडवेज बस स्टेंड पर परिवहन निगम की बसें नहीं आतीं बल्कि बसें बाईपास से ही निकल जाती हैं। इस कारण बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। बाशिंदों ने बस स्टेंड पर बसों के पहुंचने एवं यात्रियों को बस स्टेंड से सवार किए जाने की मांग रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से की है। वहीं बस स्टेंड पर व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने की मांग की है।
बाशिंदों का कहना है कि तीर्थनगरी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। राजस्थान, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के श्रद्धालुओं को वापस जाते समय बसें न मिलने की स्थिति में डग्गेमार वाहनों में यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके अलावा बस स्टैंड पर स्वच्छता, पेयजल, प्रसाधन, रात्रि में प्रकाश आदि का पूरी तरह अभाव है। बसें बस स्टैंड पर न आकर बाईपास से ही गुजर जाती हैं। यात्रियों को बसों के आगमन व बस किराया आदि की जानकारी देने के लिए किसी इंचार्ज की नियुक्ति नहीं की गई है। तीर्थनगरी के बाशिंदे जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु शर्मा, महीपाल, रिंकू मौर्य, वीरपाल आदि ने बसस्टैंड की अव्यवस्थाएं दूर कराने एवं बसों का संचालन बस स्टैंड से कराए जाने की मांग की है।