{"_id":"627a5c7425b18e72c90ec23d","slug":"bus-passenger-dies-at-isbt-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: न पुलिस पहुंची न एंबुलेंस, बस अड्डे पर मरीज ने दम तोड़ा, डेढ़ घंटे पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: न पुलिस पहुंची न एंबुलेंस, बस अड्डे पर मरीज ने दम तोड़ा, डेढ़ घंटे पड़ा रहा शव
Tue, 10 May 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 May 2022 06:07 PM IST
सार
आगरा के आईएसबीटी बस अड्डे पर संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। यहां एक यात्री की मौत हो गई, उसका शव काफी देर तक पड़ा रहा, लेकिन भाई को शव ले जाने के लिए मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आईएसबीटी बस अड्डे पर मंगलवार को एक मरीज ने तड़पकर दम तोड़ दिया। मौत के बाद भी शव डेढ़ घंटे तक बस अड्डे पर पड़ा रहा। भाई का आरोप है कि पुलिस और एंबुलेंस दोनों में कोई नहीं आया। यदि समय पर मदद मिल जाती तो मरीज की जान बच सकती थी। सैकड़ों लोग गुजरे, लेकिन किसी ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन
घटना दोपहर 12.30 बजे की है। गुरुग्राम से अपने छोटे भाई 33 वर्षीय भोला के साथ मिठाई लाल हरियाणा डिपो की बस से आईएसबीटी बस स्टैंड पर उतरा। पिछले एक महीने से भोला पीलिया से पीड़ित था। सैफई स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। मिठाई लाल ने बताया कि दोनों भाई गुरुग्राम में सिलाई का काम करते हैं। जिस बस से हम आए वह आईएसबीटी तक आती थी।
विज्ञापन
करीब 12.30 बजे बस ने उतार दिया। यहां से दूसरी बस में सैफई जाना था। भाई की तबियत बिगड़ रही थी। बस स्टैंड पर उतरने के बाद उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। भाई ने आरोप लगाया कि वह एबुलेंस, पुलिस व बस स्टैंड स्टाफ से मदद मांगता रहा लेकिन मदद नहीं मिली। उनका कठफोरी सिरसागंज के फिरोजाबाद में पैतृक घर है।
विज्ञापन