{"_id":"6293d9eebc976b25c46d4a42","slug":"bus-overturns-on-jaipur-highway-two-killed-agra-news-agr535169044","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर हाईवे पर बस पलटी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर हाईवे पर बस पलटी, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुरसीकरी । आगरा-जयपुर राजमार्ग पर गांव कराही के पास जयपुर से बिहार के मोतिहारी जा रही स्लीपर कोच बस रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 सवारियां घायल हो गई हैं, जिन्हें पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे का बाद चालक और परिचालक फरार हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक, पनवार ट्रेवल्स की बस जयपुर सिंधी कैंप से गोरखपुर, पटना होते हुए मोतीहारी जा रही थी। रविवार की शाम बस जैसे ही फतेहपुरसीकरी के कराही गांव के समीप पहुंची, अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सवारियों में चीखपुकार मच गई। हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ, इससे आसपास के ग्रामीणों को पता चला। ग्रामीणों ने आकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया।
एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हादसे में सुनीता देवी (40) पत्नी सत्य प्रकाश निवासी संतकबीर नगर और एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुनीता की दो बेटियां और पति घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। इमरजेंसी में घायलों को भर्ती कराने के लिए बेड की व्यवस्था देखी। डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया गया। एसएसपी ने बताया कि हादसा बस का टायर फटने की वजह से हुआ। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।