फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus

आज से निर्धारित मार्ग पर घूमेगा रोडवेज का पहिया

Sun, 31 May 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
bus
कासगंज। लॉकडाउन के चलते 68 दिनों से नियमित मागों पर बंद रोडवेज की बसों का संचालन सोमवार से शुरू होने जा रहा है। शासन के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने अपने सभी मार्गों पर बसों का संचालन करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते हुए लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से बसों का संचालन प्रभावित हो गया। इस बीच प्रवासी श्रमिकों आदि को लाने ले जाने के लिए ही शासन के निर्देश पर बसों को आवागमन रहा। बसों का संचालन बंद हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो गई। अब सोमवार से अनलॉक-1 शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ ही रियायत का दायरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

विभाग अब जिले के सभी 11 निर्धारित मार्गों के अलावा आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा गाजियाबाद तक के लिए बसों का संचालन करेगा। दिल्ली मार्ग पर प्रदेश की सीमा के भीतर कौशंबी तक बस जाएंगी। पहली बस सुबह छह बजे से संचालित होगी। यात्री को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा जिससे उसकी जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के संचालन की यह रहेंगी व्यवस्थाएं
बिना मास्क पहने किसी भी यात्री को बस अड्डा परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा
कंडेक्टर की सीट पर रखे सैनिटाइजर से पहले हाथ सैनिटाइज करके बस में बैठ सकेंगे।
चालक परिचालक को अलग से सैनिटाइजर दिया जाएगा
बस में अधिकतम 50 यात्री ही सवार हो सकेंगे
बस में बैठने व उतरने से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग
बीच रास्ते से कोई सवारी नहीं बिठाई जाएंगी।
शासन के निर्देश के बाद बसों का सोमवार से सभी निर्धारित मार्गों पर प्रदेश की सीमा के भीतर संचालन शुरू हो जाएगा। बस स्टेंड पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अलग अलग द्वार से किया जाएगा। बसों को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। संजीव कुमार डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed