फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Hijack In Agra Update News Passengers Food And Return Rent

यूपीः फिल्मी अंदाज में बस हाइजैक करने वालों ने यात्रियों को खिलाया खाना, किराया भी लौटाया

Wed, 19 Aug 2020 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Aug 2020 11:57 AM IST
सार

यात्रियों को ढाबा पर खिलाया खाना, किराया भी वापस कराया

विज्ञापन
Bus Hijack In Agra Update News Passengers Food And Return Rent
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कल्पना ट्रेवल्स की बस फिल्मी अंदाज में हाईजैक कर ली गई। पुलिस प्रथम दृष्यता फाइनेंस का मामला बता रही है। बस में 34 सवारियां थी। बस को हाइजैक करने वालों ने यात्रियों को कोसी के कृष्णा ढाबा पर खाना खिलाया और उन्हें किराए के रुपये वापस कराए। ये बात चालक ने पुलिस को बताई है। अभी तक बस का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें लगातार आसपास के जनपदों में बस की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने बताया कि चालक ने जो जानकारी दी है उससे सामने आ रहा है कि बस को ले जाने वालों लोगों को ट्रेवल्स की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


कल्पना ट्रेवल्स की गाड़ियां ग्वालियर की है और मालिक के पास कई गाड़ियां हैं। बस ले जाने वालों को इसके बारे में पूरी जानकारी थी। बस में सभी यात्रियों के पास मोबाइल फोन हैं। लेकिन किसी का भी फोन पुलिस के पास नहीं आया है। चालक ने बताया कि बस में चार लोग सवार हुए थे, उन्होंने कहा था कि बस की आठ किश्त भी बकाया है। पुलिस की टीम पूरे मामले में छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीः फिल्मी अंदाज में सवारियों से भरी बस हाईजैक, योगी सरकार का कड़ा रुख

बता दें कि कल्पना ट्रेवल्स की एक बस आगरा के पास से बुधवार सुबह हाइजैक होने का मामला सामने आया था। बस गुरुग्राम से सवारियां लेकर मध्यप्रदेश के पन्ना के लिए जा रही थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed