{"_id":"5cc5df78bdec2207167ec088","slug":"bus-full-of-people-going-to-marriage-overturned-1-dead-20-injured-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः फर्रुखाबाद जा रही बरातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः फर्रुखाबाद जा रही बरातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 लोग घायल
Sun, 28 Apr 2019 10:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
पलटी बस हादसे के घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरातियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही बस भोगांव थाना क्षेत्र में छाछा के पास कैंटर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस में सवार एक बराती की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला सुम्मेर निवासी बाबू जी के पुत्र शैलेश कुमार की बरात रविवार शाम को रूपनगर, तिलियानी फर्रुखाबाद जा रही थी। गांव से 40 से 50 बराती बस में सवार होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाम करीब साढ़े नौ बजे बस भोगांव थाना क्षेत्र में छाछा तिराहा के पास कैंटर से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में बस में सवार 65 वर्षीय रोशनलाल पुत्र सुघर सिंह निवासी नगला सुम्मेर की मौत हो गई। वहीं नगला सुम्मेर निवासी आनंद कुमार, नंदराम, अतुल कुमार, श्यामवीर सिंह, नवाब सिंह, अलकेश और सत्यवीर सिंह करीब बीस यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं कैंटर चालक मोहम्मद आलम निवासी सीतापुर की हालत गंभीर बताई गई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया। इसके साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।