{"_id":"6a8a0bea2986d6ea76033f81","slug":"bus-full-of-passengers-rams-into-truck-from-behind-driver-and-conductor-injured-agra-news-c-25-1-agr1008-1140654-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक में पीछे से घुसी सवारियों से भरी बस, चालक-कंडक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक में पीछे से घुसी सवारियों से भरी बस, चालक-कंडक्टर घायल
Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : Archive
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की भोर सवारियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और कंडक्टर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक पटना से करीब 40 सवारियों को लेकर बस दिल्ली जा रही थी। बस को विजय निवासी श्यामदासपुर, थाना अतरौली, जिला हरदोई चला रहा था। साथ में उनके गांव का ही कंडक्टर मुकेश थे। शनिवार की सुबह करीब 4:45 बजे बस थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 31.300 पर पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस का कंडक्टर व चालक दोनों घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। वहीं क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटाया गयाष बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बस आगे चल रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई है। सभी सवारियों पुरी तरह से सुरक्षित हैं।