फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus accident on agra lucknow expressway in mainpuri

मैनपुरी: एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ 20 फुट नीचे गड्ढे में गई बेकाबू बस, मची चीखपुकार

Tue, 08 Jan 2019 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Jan 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
bus accident on agra lucknow expressway in mainpuri
एक्सप्रेसवे से नीचे उतरी बस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस रात करीब ढाई बजे हादसे का शिकार हो गई। बस रेलिंग को तोड़ती हुई एक्सप्रेसवे से 20 बीस फुट नीचे गड्ढे में चली गई। 

विज्ञापन


हादसे में बस चालक शुभम निवासी अमेठी व परिचालक अनुज कुमार निवासी हैदरगढ़ बाराबंकी के अलावा यात्री आशीष कुमार बदरपुर दिल्ली, शुभराम सरोजनीनगर लखनऊ, महिमानंद नीटोन कोलकाता, शरद वीरनपुर ग्वालियर घायल हो गए। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है। वहीं दस से अधिक यात्री चोटिल हुए, जिन्हें हाईवे की टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। बस में 30 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों के अनुसार चालक बस को काफी तेज गति से चला रहा था। गांव आलमपुर के समीप चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। इससे बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे उतर गई और गड्ढे में जाकर फंस गई। 


हादसा होते ही बस में चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed