{"_id":"610ce7ac27596b72b43de1f6","slug":"bus-accident-on-agra-gwalior-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: कंटेनर से टकराई सवारियों से भरी बस, 15 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: कंटेनर से टकराई सवारियों से भरी बस, 15 से अधिक घायल
Fri, 06 Aug 2021 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:11 PM IST
सार
बताया गया है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस में बैठाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे सवारियों से भरी बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 15 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसा मलपुरा क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद के पास हुआ। यहां ट्रेवल्स एजेंसी की बस पीछे से कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और नजदीक ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सुनीता, उदय सिंह, प्रिय विश्वकर्मा, प्रेम चंद कुशवाह, मनीराम, झांसी निवासी रेशमा, वीर सिंह, मुस्तफा खान, लक्ष्मण, रहीस आदि हैं।
विज्ञापन
ट्रेवल्स एजेंसी की बस झांसी से दिल्ली जा रही थी। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना माना जा रहा है। हादसे के बाद आगरा-ग्वालियर हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर जाम को खुलवाया।