{"_id":"5d14c97c8ebc3e3cac2850b3","slug":"bus-accident-at-yamuna-expressway-mile-stone-103-maant-12-passengers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकराई, दर्जनभर सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकराई, दर्जनभर सवारियां घायल
Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे हादसे का शिकार हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 103 पर बिहार से दिल्ली सवारी लेकर जा रही बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 12 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली से एक निजी बस गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे से बिहार के लिए सवारियां लेकर जा रही थी। बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस डिवाइडर से टकरा गई।
इसमें रवि कुमार, जागृति निवासी अलीपुर बिहार, जसवंत सिंह दयालपुर औरैया, रमल्ला खान निवासी रामपुर देहात, देवेंद्र निवासी धर्मपुरा इटावा, गिरिराज सिंह निवासी फिरोजाबाद, पिंकी निवासी छतरपुर दिल्ली, विजय निवासी औरैया आदि 12 से अधिक यात्री घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।