फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burning plastic waste left people suffocating for nine hours.

Agra News: प्लास्टिक कचरा जलाने से नौ घंटे तक घुटता रहा लोगों का दम

Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Burning plastic waste left people suffocating for nine hours.
जलता प्लास्टिक कचरा
आगरा। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार से शुरू हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के पहले ही शहर में जगह-जगह प्लास्टिक कचरा जलाने से लोगों का दम घुटता रहा। पश्चिमपुरी सब्जी मंडी के पास प्लास्टिक कचरा जलाने से नौ घंटे तक लोग परेशान रहे। वहीं आईएसबीटी के पास रेलवे लाइन से सटी सड़क के किनारे और शमशाबाद रोड पर फल एवं सब्जी मंडी के पास प्लास्टिक कचरा घंटों जलता रहा। अस्थमा और सांस के रोगियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पश्चिमपुरी चौराहे के पास सब्जी की दुकानों के पास खाली प्लॉट में प्लास्टिक के कचरे में रविवार रात 12 बजे आग लगा दी गई, जो सुबह 9 बजे तक सुलगती रही। इससे पूरे क्षेत्र में सुबह काला धुआं बना रहा। चौराहे के पास की कॉलोनियों और इसके सामने के घरों में रहने वाले लोगों का दम घुटता रहा। शमशाबाद रोड पर सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे 100 मीटर तक कचरे के ढेर में आग लगा दी गई, जिससे पूरे दिन प्लास्टिक कचरा जलने से उठा धुआं लोगों की मुसीबत बन गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान धूल के गुबार उड़ते रहे। यूपीएमआरसी ने निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया। सिकंदरा से खंदारी के बीच चल रहे निर्माण कार्य में सोमवार को तेज हवा के दौरान धूल ने वाहन चालकों को परेशान किया। आईएसबीटी से सिकंदरा और राजा मंडी स्टेशन पर लंबे समय से पानी का छिड़काव बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
- सुबह दूध लेने के लिए निकले तो 100 मीटर का हिस्सा पार करने में सांस लेना मुहाल हो गया। प्लास्टिक जलने की दुर्गंध पूरे दिन बनी रही
महेंद्र सिंह, पश्चिमपुरी
- बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले तो प्लास्टिक कचरा जलने से काला धुंआ परेशान करता रहा। इस रोड से पांच स्कूलों के हजारों बच्चे निकलते हैं जो परेशान हुए। - पवन सिंह, शिक्षक, पश्चिमपुरी
------------

सेहत से खिलवाड़-
- प्लास्टिक कचरा जलाने से निकला धुआं सेहत के लिए बेहद खराब होता है। खतरनाक गैसों के निकलने के कारण इसके संपर्क में आने पर फेंफड़ों और सांस रोग का खतरा है। जो अस्थमा रोगी हैं, उनकी स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है, इससे बचें। - डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग

---------------


प्रदूषण मापने का मीटर फेल, कागजों में शून्य
प्रदूषणमापक यंत्रों से छेड़छाड़ का यह नमूना भर है। सोमवार को आगरा स्मार्ट सिटी के सात क्षेत्रों में लगे सेंसरों में प्रदूषणतत्व पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा शून्य दर्ज की गई, जबकि स्मार्ट सिटी के मुताबिक यह सभी उपकरण चालू हालत में हैं। 10 सेंसरों में पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा 10 से कम दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 6 ऑटोमेटिक सेंटरों पर पीएम-10 की मात्रा 303 के आसपास दर्ज की गई। आवास विकास, संजय प्लेस, दयालबाग और शाहजहां पार्क के साथ रोहता में पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की अधिकतम मात्रा 300 से ज्यादा दर्ज की गई।
-----------
शून्य पीएम वाले स्थान
जगह मात्रा
ईदगाह 0
छीपीटोला 0
चीलघर 0
आईएसबीटी 0
धूलियागंज 0
फाउंड्री नगर 0
------------

यहां प्रदूषण दिखाया कम
- जगह पीएम-2.5
नामनेर 2.1
तेज नगर 4
मंटोला 4
सदर 8.29
श्मशान चौराहा 10
कलाकृति चौराहा 10
कालीबाड़ी 11.95
----------

शहर में प्रदूषण का यह है हाल
जगह एक्यूआई
दयालबाग 156
सेक्टर 3बी 158
रोहता 143
शाहजहां पार्क 143
संजय प्लेस 142
शास्त्रीपुरम 119
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed