फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullying of BJP MLA's brother: Created ruckus in the ICU of the hospital beat staff fiercely

भाजपा विधायक के भाई की दबंगई: हॉस्पिटल के आईसीयू में मचाया उत्पात, स्टाफ को जमकर पीटा; देखें वीडियो

Sun, 20 Oct 2024 03:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 03:13 PM IST
सार

मथुरा के डीएस हॉस्पिटल में मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के भाई और विधायक प्रतिनिधि ने हॉस्पिटल के आईसीयू में घुसकर युवक की पिटाई की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।

 

विज्ञापन
Bullying of BJP MLA's brother: Created ruckus in the ICU of the hospital beat staff fiercely
आईसीयू में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के भाई और भतीजों समेत चार लोगों के खिलाफ हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विधायक के भाई और भतीजा अपने साथियों के साथ हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इधर, विधायक ने हॉस्पिटल स्टाफ पर पहले मारपीट का आरोप लगाया है। जोकि पुलिस जांच में साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन



 
 

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पुलिस को दी तहरीर पर हॉस्पिटल संचालक डॉ. ललित वार्ष्णेय ने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह वेस्ट प्रताप नगर निवासी विधायक के भाई जितेंद्र सिंह, संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जसवंत, भतीजा देव चौधरी आईसीयू में जबरन घुसने लगे। हॉस्पिटल के स्टाफ प्रताप व सत्यपाल ने उन्हें रोका। इस पर सभी ने मिलकर प्रताप और सत्यपाल को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही हॉस्पिटल में भी तोड़फोड़ की।

इधर, विधायक के प्रतिनिधि और पीआरओ थाना शेरगढ़ के गांव जावली निवासी जसवंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विधायक की मां को चाय पिलाने के लिए अस्पताल गए थे। इस दौरान आईसीयू में भर्ती मरीज का फोटो खींचने पर हॉस्पिटल के प्रताप समेत अन्य स्टाफ ने गाली-गलौज की। जान से मारने की नीयत से कैंची और लोहे की रॉड से हमला किया। प्रताप ने फोन करके गांव से 15-20 लड़के बुला लिए और उन्हें कमरे में बंद करके पीटा गया। मारपीट में 700 रुपये और चेन भी वार्ड में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल संचालक डॉ. ललित वार्ष्णेय आए और जान से मारने तथा फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें विधायक पक्ष का आरोप गलत साबित हुआ। इस पर विधायक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मेरी मां डीएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रविवार सुबह जसवंत और फौजी मां को चाय पिलाने गए थे। इस दौरान जसवंत ने फोटो खींचा तो इसका विरोध स्टाफ ने किया। जसवंत ने फोटो खींचने के लिए माफी मांगी, लेकिन हॉस्पिटल के स्टाफ प्रताप ने अपने गांव से लड़के बुलाए और दोनों को कमरे में बंद करके पीटा। -राजेश चौधरी, विधायक मांट विधानसभा क्षेत्र
 

विधायक की मां आईसीयू में भर्ती हैं। आईसीयू में किसी को जाने की इजाजत नहीं होती है। विधायक के लोग आईसीयू में जाकर फोटो और वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध किया तो स्टाफ के साथ मारपीट की और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। -डॉ. ललित वार्ष्णेय, संचालक डीएस हॉस्पिटल

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉस्पिटल संचालक डॉ. ललित वार्ष्णेय के साथ है। जैसे ही विधायक के परिजन द्वारा मारपीट की सूचना मिली तो सभी थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस तरह किसी भी हॉस्पिटल में जनप्रतिनिधियों के परिजनों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ शोभा नहीं देती है। -डॉ. मनोज गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष

विधायक पक्ष का आरोप था कि हॉस्पिटल स्टाफ ने मारपीट की शुरुआत की। जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई है, उसमें विधायक के परिजन मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए हॉस्पिटल की पूरी सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। फुटेज में विधायक के परिजन पर लगे आरोप साबित हुए हैं। इसलिए विधायक के परिजन और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -श्वेता वर्मा, सीओ रिफाइनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed