फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion traders opposed HUID

सराफा व्यापारियों ने किया एचयूआईडी का विरोध

Mon, 23 Aug 2021 07:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders opposed HUID
मैनपुरी। हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर (एचयूआईडी) का जिले के सराफा व्यापारियों ने विरोध किया है। सोमवार को सराफा व्यापारियों ने दुुकानों को बंद रखा और शहर के संता बसंता चौराहा पर धरना दिया। एचयूआईडी को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा ने कहा केंद्र सरकार ने सोना-चांदी का काम करने वाले दुकानदारों के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है। इस सिस्टम से काम करना मुश्किल हो जाएगा। छोटे आभूषण की बिक्री करने पर भी पूरा ब्यौरा दर्ज करना होगा। केंद्र सरकार ट्रैकिंग सिस्टम लागू करके सराफा कारोबारियों पर शिकंजा कसना चाहती है। हॉलमार्क लागू करने के सिस्टम का कारोबारी जहां समर्थन कर रहे हैं, वहीं ट्रैकिंग सिस्टम का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान रवि वर्मा, मनोज वर्मा, शिवांशू वर्मा, गौतम चौहान, पंकज वर्मा, प्रदीप वर्मा, राहुल गुप्ता, आलोक वर्मा, राजीव गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, रघुनाथ शर्मा, मिजाजीलाल वर्मा, रामलड़ैते वर्मा, गोविंद वर्मा, राहुल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह है एचयूआईडी
एचयूआईडी के तहत छह अंक का एक कोड होगा। सोने के जेवर पर हॉलमार्किंग के साथ इस कोड को डाला जाएगा। बिक्री करते समय इस कोड का जिक्र होगा, जिससे कौन सा जेवर किसने खरीदा है, वह कितने कैरेट का है इसका डाटा उपलब्ध रहेगा। इस कोड से तत्काल पता चल जाएगा कि जेवर का निर्माता कौन है और खरीदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed