{"_id":"6341bf795259332da315ad34","slug":"bullion-trader-of-hapur-was-robbed-by-miscreants-near-shekha-lake-of-aligarh-kasganj-news-agr5496017147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: हापुड़ के ज्वैलर्स को अलीगढ़ की शेखा झील के पास बदमाशों ने लूटा, कासगंज से लौट रहा था वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: हापुड़ के ज्वैलर्स को अलीगढ़ की शेखा झील के पास बदमाशों ने लूटा, कासगंज से लौट रहा था वापस
Sun, 09 Oct 2022 08:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 08:36 AM IST
सार
जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कारोबारी के साथ हुई लूट की वारदात के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
Loot demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कासगंज से आभूषणों की सप्लाई करके वापस हापुड़ लौट रहे सराफा कारोबारी को अलीगढ़ जनपद की सीमा में शेखा झील के समीप बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। अलीगढ़ पुलिस लूट की सूचना के बाद जांच पड़ताल के लिए शनिवार को शहर के सराफा कारोबारियों के यहां पहुंची और जांच पड़ताल की।
स्थानीय कारोबारी ने बताया कि हापुड़ के सराफा कारोबारी विपिन अग्रवाल वारदात का शिकार हुए। बताया गया कि विपिन आभूषणों की सप्लाई के लिए अक्सर यहां आते हैं। शनिवार को भी वह आभूषणों सप्लाई के लिए आए थे। 4-5 सराफा कारोबारियों के यहां सप्लाई करने के बाद वह वापस अपनी कार से लौट रहे थे। तभी अलीगढ़ जनपद के पनैठी मार्ग पर शेखा झील के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लूट का शिकार बना लिया।

यहां हुई वारदात
यह वारदात अकराबाद थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना पर अलीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब कारोबारी ने बताया कि वह आभूषणों की सप्लाई करके वापस हापुड़ लौट रहा थे तभी उसके साथ वारदात हुई। कारोबारी के कथन की जांच के लिए अलीगढ़ जनपद की पुलिस टीम यहां पहुंची। सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश के साथ टीम उन सराफा कारोबारियों के यहां पहुंच कर जांच पड़ताल करके वापस लौट गई। जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कारोबारी के साथ हुई लूट की वारदात के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन