फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullion businessman worried about the mask in agra

सुरक्षा कवच रूपी मास्क ने बढ़ाई आगरा के सराफा कारोबारियों की चिंता, यह है वजह

Sun, 31 May 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 03:27 PM IST
सार

  • सराफा बाजार में आने वाले हर शख्स का खींचा जाए फोटो, एसोसिएशन ने लिया यह फैसला 

विज्ञापन
bullion businessman worried about the mask in agra
मास्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा के लिए प्रयोग किए जा रहे मास्क ही आगरा के सराफा कारोबारियों की परेशानी का सबब बन गए हैं। चिंता है कि ये बाजार की सुरक्षा में सेंध न लगा दें। इसके लिए आगरा सराफा एसोसिएशन ने निर्देश जारी किए हैं कि दुकान में मास्क पहनकर आए व्यक्ति को क्षण भर के लिए मास्क उतारने को कहा जाए। 

विज्ञापन


जिससे उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो जाए। अगर व्यक्ति अपरिचित है, तो तत्काल उसे बताकर उसका फोटो अवश्य खींच लें। जब तक करोना का कहर चले, तब तक एक आगंतुक रजिस्टर अवश्य बनाकर रखें। 
विज्ञापन



बाजार की सुरक्षा भी चिंता का विषय

आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूरी है। मगर, बाजार की सुरक्षा भी चिंता का विषय है। इसलिए संस्था के सदस्यों को निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमक मंडी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा कि हम दुकान पर आए व्यक्ति को कुछ देर के लिए मास्क उतारने के लिए कहेंगे। जिससे सीसीटीवी में चेहरा आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed