फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies tore the clothes of BJP leader wife and broke his son jaw In Agra

Agra: भाजपा नेता की पत्नी के फाड़े कपड़े...बेटे का तोड़ा जबड़ा; सड़क बनाने के लिए आई मिट्टी ले जाने से रोका था

Sun, 14 Jan 2024 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 12:00 AM IST
सार

आगरा में दबंगों ने भाजपा नेता की पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और बेटे का जबड़ा तोड़ दिया। आरोपी सड़क बनाने के लिए आई मिट्टी को घर ले जा रहे थे। पीड़ित ने उन्हें मिट्टी ले जाने से रोका था। 

विज्ञापन
bullies tore the clothes of BJP leader wife and broke his son jaw In Agra
मारपीट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में सड़क से मिट्टी उठाने का विरोध करना भाजपा नेता की पत्नी को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की, कपड़े फाड़ डाले। बीच-बचाव करने आए बेटे का जबड़ा तोड़ दिया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सदर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नैनाना जाट के हरी नगर निवासी मुरारी लाल वर्मा भाजपा की मंडल कार्यकारिणी में पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वह सात जनवरी को पार्टी के काम से लखनऊ गए थे। गांव में प्रधान खड़ंजा बनवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मिट्टी डलवाई थी। रात को करीब 8 बजे पड़ोसी भोला उर्फ राजकुमार, अजीत, सुंदर लाल, सतीश, उनकी बहन गुड़िया और मां अशर्फी देवी मिट्टी उठाकर ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को ऐसा करने से रोका। इस बात से नाराज पड़ोसी उनकी पत्नी को घर से खींचकर बाहर ले आए। मारापीटा, कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर बेटे का जबड़ा तोड़ डाला। उन्होंने लखनऊ से लौटने के बाद पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed