{"_id":"6601a9ca1f5de65c08056cbb","slug":"bullies-spread-terror-by-opening-fire-on-people-who-created-ruckus-after-drinking-alcohol-in-agra-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शराब पीकर किया हुड़दंग, विरोध पर फायरिंग कर फैलाई दहशत; पुलिस ने एक को पकड़ा... पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शराब पीकर किया हुड़दंग, विरोध पर फायरिंग कर फैलाई दहशत; पुलिस ने एक को पकड़ा... पांच के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 25 Mar 2024 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 10:14 PM IST
सार
कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। पड़ोसी ने विरोध किया तो फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। पड़ोसी ने विरोध किया तो हॉस्टल संचालक ने साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता स्थित हवेली थोक का है। यहां के निवासी देवी सिंह सिंह का एक हॉस्टल है। हॉस्टल में ग्लेज कंपनी के लड़के रहते हैं। पड़ोसी लकी ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले युवक शाम को शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। कहा कि इसका विरोध किया तो हॉस्टल संचालक ने साथियों के साथ आ धमका।
विज्ञापन
उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन