{"_id":"667c81f8616c7942c1020db3","slug":"bullies-occupy-the-land-of-ambedkar-park-outrage-kasganj-news-c-175-1-mt11003-117128-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंबेडकर पार्क की भूमि पर दबंगों का कब्जा, आक्रोशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंबेडकर पार्क की भूमि पर दबंगों का कब्जा, आक्रोशा
Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र की नरदोली गांव स्थित आंबेडकर पार्क की भूमि पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्राम नरदोली पुख्ता स्थित गाटा संख्या 2050 पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क बनाया गया है। पार्क की चहारदीवारी कुछ दिन पूर्व टूट कर गिर गई थी। इसका फायदा उठाते हुए गांव के रहने वाले कुछ दबंगों ने वहां की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। दबंग अब उस जमीन पर भवन का निर्माण करना शुरू कर दिए है।
स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन इसका दबंगों पर कोई असर नहीं पड़ा, ना ही वो निर्माण कार्य को रोके। उल्टे ही विरोध करने वालों से झगड़ा फसाद करने के लिए आमादा हो गए। इससे स्थानीय ग्रामीणों ने रोष उत्पन्न हो गया। गांव निवासी श्यामपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, बबलू, चरण सिंह, पिंटू, राजीव कुमार, खेतपाल, प्रमोद आदि ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह को शिकायती पत्र देकर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण रोके जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन निर्माण नहीं रुकवाता है, तो वो लोग इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन करेंगे।