Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullies clash at petrol pump in Agra Three salesmen beaten for not giving petrol in bottles

आगरा में पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव: बोतल में पेट्रोल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा; तोड़फोड़ और पथराव

Tue, 04 Aug 2026 02:07 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 02:07 AM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को इलेक्ट्रिक ऑटो से तीन युवक बोतल में पेट्रोल भरवाने आए। देने से मना करने पर दबंगों ने पंप के सेल्समेनों से हाथापाई कर दी।

विज्ञापन
Bullies clash at petrol pump in Agra Three salesmen beaten for not giving petrol in bottles
दबंगों ने तीन सेल्समेनों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को इलेक्ट्रिक ऑटो से तीन युवक बोतल में पेट्रोल भरवाने आए। देने से मना करने पर दबंगों ने पंप के सेल्समेनों से हाथापाई कर दी। विरोध करने पर उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में ऑटो में भरकर पहुंचे हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों से बेहरमी से पीटा। पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। 

विज्ञापन


अचानक हुए हमले से पंप पर भगदड़ मच गई। कई लोग अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। हमले में तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। पेट्रोल पंप मैनेजर मुकेश का आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार तीन युवक पंप पर आए। उन्होंने बोतल में पेट्रोल मांगा। सेल्समैन छोटू ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर वह गाली-गलौच करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें मैनेजर से बात करने के लिए कहा। इसके बाद तीनों मैनेजर के केबिन में पहुंच गए और वहां हाथापाई लगे।
विज्ञापन



आरोप है कि कुछ देर बाद फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते 10-12 युवक ऑटो में भरकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए आग बुझाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से भी हमला किया गया। हमलावरों ने पेट्रोल भरवा रहे ग्राहकों से भी मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए पथराव और हमले से पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ग्राहक अपने वाहन तक मौके पर ही छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में पंप कर्मचारी संदीप, सनी और अभिषेक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बीचबचाव करने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। मौके पर थाना ट्रांस यमुना का भी फोर्स पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है।जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed