{"_id":"62bf3ee5a76f4b7b623f5997","slug":"bullet-shot-in-the-leg-of-the-miscreant-in-the-encounter-mainpuri-news-agr5387533183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम सिंधिया तिराहा से आगरा जाने वाले मार्ग पर कोतवाली पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। 45 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक घंटा चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा घुराई निवासी भिन्ना उर्फ ईशव लूट, अवैध शराब के कारोबार सहित कई आपराधिक घटनाओं में लिप्त था। उसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। शुकवार की देरशाम इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को सूचना मिली कि भिन्ना हिस्ट्रीशीटर साथी जमील निवासी बरनाहल के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिंधिया तिराहा के पास मौजूद है।
इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मार्ग पर दोनों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बाइक सवार भिन्ना व उसका साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। करीब एक घंटा तक पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ चली। इस दौरान भिन्ना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। साथी जमील को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।