फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozers and tractors were freed after attacking the mining department team

दुस्साहस: खनन माफिया अधिकारियों से छीन ले गए जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली, होमगार्ड से हाथापाई

Thu, 22 May 2025 11:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 22 May 2025 11:14 AM IST
सार

मैनपुरी में खनन माफिया का दुस्साहस देखने को मिला। यहां खनन माफिया अधिकारियों से  जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली छीन ले गया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। 
 

विज्ञापन
Bulldozers and tractors were freed after attacking the mining department team
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार को गांव सिरौलिया में खनन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। थाने लेकर आते समय माफिया ने साथियों के साथ हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर दोनों गाड़ियां छुड़ाकर ले गए। खनन अधिकारी ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन


खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया में ग्राम पंचायत कार्यालय के पास माफिया मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर खनन कर रहे लोग भाग निकले। मौके से ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 अधिकारी पकड़े गए वाहनों को थाने ला रहे थे। तभी माफिया साथियों के साथ आया और टीम पर हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर वाहनों छुड़ा ले गए। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। खनन अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को वह जानते हैं वहीं अन्य हमलावरों को वह नहीं जानते। थाना दन्नाहार में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed