{"_id":"69729b19fde41c062509ce74","slug":"bulldozer-runs-on-the-old-vegetable-market-road-in-chhipitola-agra-news-c-25-1-agr1070-971433-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छीपीटोला में पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छीपीटोला में पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
छीपीटोला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
आगरा। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को छीपीटोला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी से छीपीटोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर फल विक्रेताओं की ओर से किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
प्रभारी अतिक्रमण डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल ने सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखे गए दर्जनों ठेल, तख्त, तिरपाल और अस्थायी ढांचों को हटाया। लंबे समय से फल विक्रेताओं ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित था। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण बालूगंज की ओर जाने वाले वाहन इसी सड़क का उपयोग कर रहे हैं। जाम के कारण यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बुलडोजर चला तो दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला। टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कठोर कार्रवाई के साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।