फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer defeated by land mafia in Agra administration could not vacate the land

यूपी: आगरा में भूमाफिया के आगे पस्त बुलडोजर, प्रशासन खाली नहीं करा सका जमीन

Tue, 16 Jan 2024 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 01:24 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में बुलडोजर भूमाफिया के आगे पस्त नजर आ रहा है। जिन करोड़ों रुपये की जमीन पर भू माफिया ने कब्जा किया हुआ है, उसे अब तक खाली नहीं कराया जा सका है। 
 

विज्ञापन
Bulldozer defeated by land mafia in Agra administration could not vacate the land
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भूमाफिया के आगे प्रशासन का बुलडोजर पस्त है। कब्जा कर जमीन पर हुए अतिक्रमण व अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं कर सका। जोंस मिल में पुलिस, नजूल, सिंचाई, नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया काबिज हैं। बाग फरजाना में भूमाफिया ने कब्रिस्तान घेर रखा है। नाथ का बाग में बिल्डिंग खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


जिले में 44 भूमाफिया घोषित हैं। जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल में भूमाफिया और कब्जेदारों की सांठगांठ से 2596 करोड़ रुपये मूल्य की 100 बीघा से अधिक भूमि घिर गई। बाग फरजाना में चर्च के पास 20 बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर चाहर बंधु काबिज हैं। तीन चाहर बंधु भूमाफिया घोषित हैं।
विज्ञापन


नाथ का बाग प्रकरण में रवि बंसल सहित आधा दर्जन भूमाफिया जेल की हवा खा चुके हैं। बाईंपुर में यमुना किनारा, सिकंदरा और मोती महल के पास नजूल भूमि पर भूमाफिया का कब्जा है। इनके अलावा 30 से अधिक भूमाफिया ऐसे हैं जिन्होंने निजी जमीनों पर कब्जा कर लिया है। देहली गेट निवासी सुशील गोयल पर एडीए की भूमि खुर्दबुर्द करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित हुए पांच साल बीत गए। मगर, टास्क फोर्स एक इंच भूमि किसी भूमाफिया से खाली नहीं करा सकी। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का जिम्मा पुलिस पर डाल दिया। जिसके बाद से भूमाफिया पुलिस और प्रशासन की लचर कार्यशैली से जमीन पर काबिज हैं।

एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह का कहना है कि भूमाफिया के कब्जे में अधिकांश भूमि निजी है। निजी भूमि का निर्णय सिविल कोर्ट से होता है। मामले में अदालतों में विचाराधीन हैं। सरकारी भूमि खाली कराई जाएगी। इसके लिए सभी तहसीलों के एसडीएम को पत्र भेजा है।


नगला चंदन में अवैध कॉलोनी ध्वस्त
खेतों में अवैध कॉलोनियां बन रही हैं। सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने नादऊ के नगला चंदन में प्रहलाद सिंह और सेठ धनपाल सिंह ने रमण बिहारी कोल्ड स्टोर के पीछे अवैध कॉलोनी बनाई। जहां सड़क व दीवार बनाकर प्लाॅट काटे जा रहे थे। निर्माण रोकने का नोटिस देने के बाद भी प्रहलाद सिंह व सेठ धनपाल ने मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। प्रवर्तन दल सोमवार को बुलडोजर लेकर पहुंचा। बुलडोजर से अवैध कॉलोनी ध्वस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed