फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bull attacks old man sitting at door, serious

Agra News: दरवाजे पर बैठे वृद्ध पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर

Thu, 20 Jun 2024 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bull attacks old man sitting at door, serious
किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव गुलरियापुर में दरवाजे पर बैठे एक वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। हादसे में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गुलरियापुर निवासी संतोष अग्निहोत्री (65) मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए थे। खेतों से लौटकर आने के बाद वे घर के बाहर ही बैठ गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने उन्हें कई बार सींगों पर उठाकर पटका। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सांड़ का सींग पेट में घुसने से पेट भी फट गया।
विज्ञापन

वृद्ध की चीख सुनकर आसपास के लोग आए और सांड़ को भगाया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। लेकिन हालत खराब देकर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में पैर और हाथ की हड्डी कई जगह से टूटने के साथ ही पसलियां टूटने की पुष्टि हुई है। वहीं पेट में सींग घुसने से आंत व अन्य आंतरिक अंग भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed