{"_id":"689561dd7ec241c2b209955b","slug":"bull-attack-threw-him-in-air-then-inserted-horns-in-his-chest-operation-lasted-for-four-hours-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांड का हमला: हवा में उछाला...फिर सीने में घुसा दिए सींग, चार घंटे तक चला ऑपरेशन; तब बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड का हमला: हवा में उछाला...फिर सीने में घुसा दिए सींग, चार घंटे तक चला ऑपरेशन; तब बची जान
Fri, 08 Aug 2025 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:03 AM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसी मरीज आया, जिसे सांड ने अधमरा कर दिया। यहां के चिकित्सकों ने चार घंटे की सर्जरी के बाद उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
एसएन में हुई सर्जरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा निवासी 33 साल के सतेंद्र के सीने में सांड ने सींग घुसा दिया। इससे अंदरूनी अंग क्षतिग्रस्त हो गए, आंत भी बाहर आ गई। गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी आए। यहां चार घंटे की जटिल सर्जरी कर जान बचाई। 10 दिन भर्ती रहने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्डियोथोरेसिक वेस्कुलर सर्जन डाॅ. सुशील सिंघल ने बताया कि सांड ने पसलियों के पास सींग घुसा दिया। इससे पेट और छाती के बीच की झिल्ली में 25 सेमी छेद हो गया था। इससे एक फेफड़े ने कार्य करना बंद कर दिया था। आंत भी बाहर आ गई थी। निजी अस्पताल में दिखाने पर तत्काल इमरजेंसी रैफर कर दिया। यहां छाती खोलकर क्षतिग्रस्त अंगों की सर्जरी कर अंदर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे ऑपरेशन चला और आईसीयू में भर्ती किया। फॉलोअप के बाद मरीज की हालत पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनने से अतिगंभीर मामलों की भी सर्जरी हो रही है। 6 लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है।