{"_id":"66d13530c7e70db25b0822c8","slug":"building-collapses-in-belanganj-agra-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देखें वीडियो... कैसे महज सात सेकंड में गिर गई 50 साल पुरानी इमारत; लोगों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देखें वीडियो... कैसे महज सात सेकंड में गिर गई 50 साल पुरानी इमारत; लोगों में फैली दहशत
Fri, 30 Aug 2024 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:58 AM IST
सार
आगरा के घने क्षेत्र बेलनगंज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुरानी इमारत भरभरा कर गिर गई। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत ये रही कि उस समय इमारत के आसपास कोई भी नहीं था।
विज्ञापन
महज सात सेकंड में गिर गई 50 साल पुरानी इमारत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बेलनगंज में केदारनाथ सेक्सरिया इंटर काॅलेज के पास इमारत गिर गई। बृहस्पतिवार दोपहर में गिरी इमारत पड़ोस के भवन पर गिर गई, जिससे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
50 साल पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी थी। इसे बिजली उपकरण कारोबारी राजीव गर्ग ने हाल में ही खरीदा था। जर्जर भवन गिराकर नया निर्माण कराने की तैयारी थी। गनीमत रही कि जिस समय इमारत गिरी, उस समय कोई पास में नहीं था। स्कूल की छुट्टी के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन गिरने की सूचना पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नगर आयुक्त से फोन पर बात की और अपने बेटे डॉ. अलौकिक उपाध्याय को मौके पर भेजा। इस दौरान धीरज जैन, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, संजय कप्तान, नन्दन गुरू श्रोतिया सहित आदि मौजूद रहे।