फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Builder cheated 1.09 crores in agra

Agra: बिल्डर ने की 1.09 करोड़ की धोखाधड़ी, फ्लैट और कोठी का सौदा कर किसी और को बेचा; केस दर्ज

Fri, 31 Mar 2023 12:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

बिल्डर लगातार पीड़ित के रकम वापस देने का आश्वासन देता रहा, लेकिन वापस नहीं की, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। 

विज्ञापन
Builder cheated 1.09 crores in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में एक बिल्डर के खिलाफ 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिल्डर ने कोठी और फ्लैट का सौदा किया। इसके बाद किसी और को बेच दिया। मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 

प्रताप नगर निवासी राकेश कुमार अग्रवाल ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही निवासी राजकुमार अग्रवाल बिल्डर हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने बिल्डर से बिचपुरी स्थित स्काई सिटी में एक फ्लैट खरीदा था। इसके लिए 16 लाख नकद और 6 लाख रुपये अन्य माध्यम से दिए। तुलसी बजट विला में एक कोठी भी खरीदी। इसके लिए 27 लाख रुपये नकद दिए। 60 लाख रुपये का चेक दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP Nagar Nikay Chunav 2023: आगरा में 13 नगर निकायों में से पांच हुए सामान्य, जानें अपनी सीट का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम देने का करता रहा वादा 

बाद में पता चला कि बिल्डर ने फ्लैट और कोठी किसी और को बेच दी है। इसके बारे में पूछने पर रकम वापस करने का वादा करता रहा। मगर, रकम वापस नहीं की। 1.09 करोड़ रुपये हड़प लिए। रकम वापसी के लिए दबाव डालने पर आरोपी ने धमकी दी है। उनके पास रसीद, डायरी में हस्ताक्षर, उत्तर प्रदेश रेरा की काॅपी, एडीएम एफआर के आदेश की काॅपी आदि हैं। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed