{"_id":"5e330d218ebc3ebfe72dceba","slug":"budget-pm-modi-govt-of-india-mainpuri-news-agr4271748108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी! जिले में औद्योगिक इकाई की स्थापना हो तो बने बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी! जिले में औद्योगिक इकाई की स्थापना हो तो बने बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उद्योग शून्य जिले में युवाओं को रोजगार की तलाश है। केंद्र सरकार के आने वाले आम बजट से रोजगार मिलने की उम्मीद है। बेरोजगार और युवा जिले में औद्योगिक इकाई की स्थापना चाहते हैं। केंद्र सरकार के आने वाले बजट से युवाओं में रोजगार के रास्ते खुलने की उम्मीद है।
लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में जिला पिछड़ा हुआ है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना नहीं होने से बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। राइस मिल धीरे धीरे बंद होती जा रही हैं। अन्य कोई औद्योगिक इकाइयां जिले में नहीं हैं। रोजगार की सुविधा नहीं होने से युवा बेरोजगार हैं। आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उद्योग की स्थापना कराने के लिए कोई पहल नहीं की है। जिले के जन प्रतिनिधि केंद्र और प्रदेश सरकार में मंत्री तक रह चुके हैं। उनकी उपेक्षा के चलते जिले में औद्योगिक वातावरण नहीं बन सका है। युवाओं की जिले में उद्योग धंधे स्थापित करने की मांग हर सरकार ने अनसुनी कर दी है। बेरोजगार युवाओं का कहना है अगर केंद्र सरकार औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कराए तो जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकते हैं।
केवल घोषणा ही रही चीनी मिल
वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने घिरोर में हुई चुनावी सभा में जिले में चीनी मिल लगाने की घोषणा की थी। चुनाव के दौरान राजीव गांधी की हत्या हो गई। वर्ष 1989 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार भी नहीं बनी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री की घोषणा पर पहल नहीं होने से चीनी मिल सपना ही बनकर रह गई।
विज्ञापन
हर सरकार ने युवाओं को छला है। बेरोजगारी दूर करने को किसी सरकार ने पहल नहीं की है। जन प्रतिनिधियों ने भी युवाओं की उपेक्षा की है।
राजवीर सिंह, करहल रोड
हर दल युवाओं को देश का भविष्य बताता है। चुनाव जीतने के बाद हर दल सरकार बनाने के बाद युवाओं के बेहतर भविष्य की बात भूल जाता है।
सुदर्शन सिंह, दरीबा
जिले में उद्योग स्थापना की मांग लंबे समय से युवा कर रहे हैं। उनकी मांग पर केंद्र की किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने चाहिए।
यशवीर सिंह, करहल चौराहा
केंद्र सरकार के बजट से युवाओं को बहुत उम्मीदें हैं। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली केंद्र की सरकार को जिले में औद्योगिक इकाई लगानी चाहिए।
दिलीप सिंह, कृष्णानगर