फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   buddha

हजारों उपासकों में गूंजा ‘बुद्ध और उनका धम्म’

Sat, 19 Mar 2016 01:38 AM IST
हजारों उपासकों में गूंजा ‘बुद्ध और उनका धम्म’
हजारों उपासकों में गूंजा ‘बुद्ध और उनका धम्म’ Updated Sat, 19 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
buddha
हजारों उपासकों में गूंजा ‘बुद्ध और उनका धम्म’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंचशील के 125 झंडे और 125 किग्रा वजनी मोमबत्ती की रोशनी में ‘बुद्ध और उनका धम्म’ गूंज उठा। मौका था संविधान निर्माता डा. अंबेडकर के आगरा आगमन के  60 साल पूरे होने का। हजारों उपासकों ने डा. अंबेडकर को याद करते हुए उनके लिखित ‘बुद्ध और उनका धम्म’ का कोठी मीना बाजार मैदान पर 125 भिक्षुओं की मौजूदगी में सामूहिक पाठ किया।
विज्ञापन

धम्म भूमि फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कोठी मीना बाजार मैदान पर हुए कार्यक्रम में भंते करुणाशील राहुल ने नेतृत्व किया। इस दौरान 125 भिक्षुओं ने पंचशील के 125 झंडों को फहराया। 125 किग्रा की मोमबत्ती को भंते करुणाशील राहुल ने झांसी के इंजीनियर सुगत बौद्ध और उनकी पत्नी देशना के साथ प्रज्जवलित किया। स्टील पर उकेरे गए ग्रंथ ‘बुद्ध और उनका धम्म’ आकर्षण का केंद्र रहा। दो टन वजनी स्टेनलेस स्टील पर 9.2 फीट ऊंची, 5.5 फीट चौड़ी और 3 फीट मोटाई के इस ग्रंथ को मैदान में लाने से पहले धनौली से नगर भ्रमण कराया गया। धम्म देशना के बाद सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान एआर जोशी, उदय सिंह, राजीव सिंह, चिरंजी लाल, कपूर सिंह, राजेंद्र बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुद्ध विहार से निकली धम्म संकल्प शांति यात्रा (फोटो धम्म नाम से सिटी डेस्क आज की डेट)
आगरा। 18 मार्च 1956 को आगरा आए डा. अंबेडकर ने जिस पूर्वोदय बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की, वहां इस दिन को संकल्प धम्म दिवस के रूप में मनाते हुए समारोह किया गया। पूर्वोदय बुद्ध विहार चक्कीपाट में बुद्ध पूजा से शुभारंभ हुआ और उसके बाद धम्म संकल्प शांति यात्रा डा. अंबेडकर पार्क से होते हुए छीपीटोला, औलिया रोड होती हुई बुद्ध विहार पर समाप्त हुई। इसके बाद अध्यक्षता करते हुए धम्म देशना में भदंत विनय शील महाथेरा और भदंत आनंद ने उपदेश दिए।  पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय ने कहा कि चक्कीपाट बुद्ध विहार को अंबेडकर अनुयायियों का पूजनीय धार्मिक स्थल बनाते हुए विकास करना चाहिए। पूर्व मंत्री डा. रामबाबू हरित, नाहर सिंह, अजयशील गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस अवसर पर हुई बैठक में अंबेडकर विकास पार्टी ने कहा है कि बाबा साहब के आदर्शो पर चलकर पार्टी अपना परचम लहराएगी। बैठक में महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र बघेल, रामबाबू सागर, नारायन सिंह, मनोज कुमार तितल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed