फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BTech student sweats in registering a case of mobile robbery got success on the 17th day

यूपी पुलिस तत्काल FIR दर्ज नहीं करती: मोबाइल लूट का केस दर्ज कराने में छूटे छात्र के पसीने, लग गए 17 दिन

Fri, 04 Aug 2023 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

यूपी पुलिस आसानी से मुकदमा दर्ज नहीं करती है। ये हम नहीं कर रहे, बल्कि आगरा में एक ऐसा ही मामला आया है, जहां बीटेक के छात्र को मोबाइल लूट का मुकदमा लिखाने में 17 दिन लग गए। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
BTech student sweats in registering a case of mobile robbery got success on the 17th day
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज में पंचवटी चौराहे से शंकर ग्रीन के रास्ते पर बीटेक छात्र से बाइकर्स गैंग ने उसका 26 हजार का मोबाइल लूट लिया। छात्र ने 112 पर काॅल किया। थाने में भी तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस ने थाने बुलाया। नई तहरीर लेकर 17 दिन बाद लूट का केस दर्ज किया। पुलिस की हीलाहवाली का यह कोई पहला मामला नहीं है।

विज्ञापन

ओमश्री सिल्वर वैली, ताजनगर फेज-2 निवासी आनंद पोरवाल ने बताया कि वह परचून व्यापारी हैं। बेटा शिवांश बीटेक छात्र है। 15 जुलाई को रात नौ बजे पैदल जा रहा था। पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। मोबाइल लूट ले गए। आनंद का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत 112 पर दी गई। पुलिस पहुंच गई। उन्हें चौकी जाने के लिए बोल दिया। वह चौकी पर गए। पुलिस ने गुम होने की तहरीर देने के लिए कहा। वो तैयार नहीं हुए। अगले दिन थाने गए। तहरीर दी। थाना प्रभारी ने जांच के लिए कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थक कर दो दिन बाद सीएम पोर्टल पर शिकायत कराई। बुधवार को काॅल आने पर वो थाने गए। पुलिस ने नई तहरीर ली। मुंशी ने लिखवाया कि लूट के बाद अपने स्तर से भी मोबाइल खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद बृहस्पतिवार को केस दर्ज होने की नकल दी।

ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

विज्ञापन

पहले भी 30 दिन बाद हुई थी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि थाने आने वाले पीड़ित की पुलिस शिकायत सुनें। तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई करे। मगर, पुलिस केस लिखने में ही देरी कर रही है। हाल में थाना ताजगंज में ही एडीए हाइट्स निवासी आरती सिंह से बैग लूट हुई थी। पुलिस ने 2 जुलाई की घटना में 31 जुलाई को केस दर्ज किया था। वह पुलिस आयुक्त से मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed