फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP will soon decide the name for the post of zila panchayat president in Mathura

मथुरा: जिला पंचायत सदस्यों पर पहरा, बसपा जल्द तय करेगी अध्यक्ष पद के लिए नाम

Fri, 07 May 2021 02:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 02:55 PM IST
सार

मथुरा जिले में जिला पंचायत चुनाव में बसपा 13, भाजपा 8, रालोद ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा सिर्फ एक सीट जीत पाई है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। 
 

विज्ञापन
BSP will soon decide the name for the post of zila panchayat president in Mathura
जिला पंचायत के वार्ड नौ से विजयी लक्ष्मण सिंह गुर्जर, वार्ड 11 से हेमराज सिंह एडवोकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद से ही राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत सदस्यों पर पहरा बैठा दिया है। लगातार निगरानी करते हुए उनको सख्त हिदायत दे दी गई है कि वह पार्टी विरोधी कोई काम न करें। इसी बीच बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करने के लिए बैठक का फरमान जारी कर दिया है। इस बैठक में सभी प्रत्याशियों के साथ संगठन के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने मंथन के लिए कई दौर की बैठकों का शिड्यूल तय कर दिया है।

विज्ञापन


बसपा ने अपने सभी सदस्यों पर निगरानी रखने के लिए संगठन को जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही बैठक के लिए फरमान जारी कर दिया है। इस बैठक में जीते हुए 13 सदस्यों को तो बुलाया ही गया है, साथ ही पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं के अलावा संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक शुक्रवार को तय की गई है। इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चयन किए जाने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


सभी दलों के सदस्यों में हैं दो गुट
सभी दलों के जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों में दो गुट बन गए हैं । विशेष रूप से सबसे बड़ी दावेदार पार्टी में जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों में दो गुट बने हुए हैं। दो गुटों को एक करने के लिए पार्टी संगठन पुल का काम कर रहा है। जबकि भाजपा और रालोद में भी कई सदस्य अति महत्वाकांक्षा के शिकार हैं। उनके द्वारा कई प्रकार के गणित के फार्मूले तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रक्रिया के लिए सबसे पहले प्रदेश सरकार तारीख तय करेगी। इसके बाद प्रत्येक दल द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। बहुमत का दावा करते हुए  17 या इससे  अधिक सदस्यों की सूची डीएम को सौंपी जाएगी। इस सूची के आधार पर डीएम द्वारा तय समय पर सभी को एक साथ बुलाया जाएगा और बहुमत सिद्घ होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन के द्वारा शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी तय करने के लिए बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रत्याशी पर निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि पार्टी अभी मंथन कर रही है। इस मंथन के बाद ही तय हो सकेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए क्या रणनीति हो। बैठकों में ही इसकी आगे की रणनीति तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed