{"_id":"67c6eb3ff4a539b8db0b9516","slug":"bsp-will-flush-out-the-hidden-criminals-in-booth-sector-and-assembly-committees-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-133055-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बसपा बूथ, सेक्टर, विधानसभा कमेटियों में छिपे भितरघतियों को करेगी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बसपा बूथ, सेक्टर, विधानसभा कमेटियों में छिपे भितरघतियों को करेगी बाहर
Tue, 04 Mar 2025 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा रिव्यू अभियान, इसके बाद होगा सदस्यता अभियान शुरू
- आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने के बाद निचले स्तर पर तलाशे जा रहे उनके करीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बहुजन समाज पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल के बाद जिला स्तर पर भी खलबली मच गई है। बूथ, सेक्टर, विधानसभा कमेटियों में छिपे भितरघात करने वालों की तलाश शुरू होने जा रही है। इन सभी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसी सप्ताह शुरू रिव्यू अभियान शुरू हो जाएगा। इस रिव्यू में निष्क्रिय और पार्टी विरोधी गतिविधि में पाए जाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके बाद बसपा जिले में सदस्यता अभियान शुरू करेगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल में अपने भतीजे आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। आनंद की पत्नी के पिता को पहले ही बाहर किया जा चुका है। अब पार्टी आनंद और उनके ससुर से जुड़े लोगों को भी बाहर करने का मन बना चुकी है। जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि बसपा सुप्रीमो का आदेश मिल गया है। पार्टी इसी सप्ताह से रिव्यू अभियान शुरू करने जा रही है। इसके बाद पार्टी की ओर से नये लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।