{"_id":"670c01e0e86c504de903416b","slug":"bsp-will-declare-candidate-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-125570-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बसपा आज घोषित करेगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बसपा आज घोषित करेगी प्रत्याशी
Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा आज घोषित करेगी प्रत्याशी
मैनपुरी। करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा सोमवार को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। बसपा नेताओं ने रविवार की देर शाम बैठक की। करहल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किए गए आवेदनों पर विचार किया।
आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले रमेश शाक्य बौद्ध के नाम पर जिला कमेटी ने मोहर लगा दी। जिला कमेटी ने अपना प्रस्ताव हाई कमान को भेज दिया। आज सोमवार को आगरा मंडल प्रभारी पूर्व मंत्री गोरेलाल मैनपुरी आकर करहल विधानसभा के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रेमचंद शाक्य ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल भी मौजूद रहेंगे। करहल विधानसभा के लिए इस बार बसपा ने सख्त प्रत्याशी पर दम लगाने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी पहले ही तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा में अभी प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। संवाद