फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bsp Satish Mishra Slams Up Governments On Crime Over Brahmins

प्रदेश में ब्राह्मण समाज की हो रहीं सर्वाधिक हत्याएं, सरकार फेल इसलिए उठाया जन्मभूमि का मुद्दाः सतीश मिश्रा

Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM IST
सार

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं सभी परेशान हैं। इसलिए कृष्ण जन्म भूमि का मुद्दा उठाया जा रहा है। भाजपा के पास कोई नीति और कार्यक्रम नहीं है। 
 

विज्ञापन
Bsp Satish Mishra Slams Up Governments On Crime Over Brahmins
टूंडला में हुए कार्यक्रम में बोलते सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रविवार को सत्कार मैरिज होम में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर हो रहे हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी तो हो ही रही है साथ ही दिनदहाड़े हत्याएं होना आम बात हो गई है। खासकर ब्राह्मण समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी आए दिन हत्या की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि ब्राह्मण समाज एक बार फिर से उठ खड़ा हो। ब्राह्मण बुद्धजीवी होता है और बुद्धि से काम लेते हैं। हाथ में बंदूक गोली हो, परंतु आप अपनी वाणी और दिमाग से काम लेते हैं। आज समय आ गया है कि आप अपने दिमाग का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि 2002 में पांच ब्राह्मण समाज के लोग ही चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उसमें भी दो बसपा के थे।
विज्ञापन


मायावती ने उन्हें महाधिवक्ता बनाया। जब मायाती ने इस्तीफा दिया तो भाजपा की केन्द्र सरकार ने उन्हें फंसाने के तमाम कुचक्र रचे और उन्हें तरह-तरह से डराने का काम किया। परंतु भाजपा शायद यह भूल जाती है कि मायावती कभी किसी से नहीं डरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bsp Satish Mishra Slams Up Governments On Crime Over Brahmins
सम्मेलन में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उसके बाद प्रदेश में सपा की सरकार आई। जिसने भी ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में कोई कसर नहीं छोड़ी। कन्नौज के नीरज मिश्रा जो बसपा के नौजवान नेता थे, उनकी हत्या कराई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रत्याशी संजीव चक ने किया। संचालन पूर्व विधायक राज कुमार रावत ने किया। 

भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल इसलिए उठाया कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा 
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। ब्राह्मण समाज लावारिस नहीं है। प्रदेश में 15 प्रतिशत है। बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से ब्राह्मण समाज के साथ है। 

ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं सभी परेशान हैं। इसलिए कृष्ण जन्म भूमि का मुद्दा उठाया जा रहा है। भाजपा के पास कोई नीति और कार्यक्रम नहीं है। 
 
उन्होंने सरकार बनाने के गणित के प्रश्न पर ब्राह्मण समाज ही पर जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण इतना प्रताणित है कि वह 15 प्रतिशत से 45 प्रतिशत अन्य लोगों को जोड़कर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का काम करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ही सपा से गठबंधन किया था, जिसे बाद में तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed