फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP made advocate Irfan its candidate

Agra News: बसपा ने अधिवक्ता इरफान को बनाया प्रत्याशी

Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
BSP made advocate Irfan its candidate
कासगंज। लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा के प्रत्याशी घोषित होने का राजनैतिक दलों व आम मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार था। जिले में एक दिन के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। बसपा ने एक दिन पूर्व प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने एटा के अधिवक्ता इरफान को प्रत्याशी घोषित किया है। इरफान के प्रत्याशी बनने से जहां सपा के खेमे में बेचैनी का आलम बना है वहीं भाजपाइयों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है।भाजपा ने एटा-कासगंज लोकसभा के लिए सांसद राजवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने देवेश शाक्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया।। अब बसपा ने अधिवक्ता इरफान को प्रत्याशी बनाया है। इरफान के प्रत्याशी बनने से सपा का चुनावी समीकरण गड़बड़ा सकता है। सपा मुस्लिम, यादव और शाक्य वोटों के दम पर भाजपा को चुनौती दे रही है। बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर उसे चुनौती दी है, हालांकि सपा इसे चुनौती नहीं मान रही। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव का कहना है कि बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी होने से सपा का आधार वोट बैंक और मजबूत होगा। वहीं,भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी का कहना है कि सभी वर्गों का समर्थन भाजपा के साथ है। सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव सहित तमाम यादव समाज के लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। बसपा जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राना ने कहा कि बसपा प्रत्याशी इरफान मजबूत और शिक्षित प्रत्याशी हैं। किसी के बेचैन होने या किसी के खुश होने से हम पर कोई असर नहीं पड़ रहा। हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed