{"_id":"610ad3bf8ebc3e311d71a3dc","slug":"bsp-leader-anupam-dubey-shifted-to-mainpuri-jail-mainpuri-news-agr5025321154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद से मैनुपरी जेल भेजा गया बसपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद से मैनुपरी जेल भेजा गया बसपा नेता
विज्ञापन
मैनपुरी। हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे को प्रशासनिक आधार पर फर्रुखाबाद से जिला कारागार मैनपुरी में शिफ्ट किया गया है। उसे अभी सामान्य बैरक में रखा गया है। सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
जनपद फर्रुखाबाद के मुख्यालय फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी डॉ. अनुपम दुबे जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास और ठेकेदार शमीम हत्याकांड में आरोपी है। करीब 25 वर्ष पूर्व इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में बसपा नेता के घर की कुर्की के आदेश हुए थे। कुर्की से बचने के लिए उसने 14 जुलाई को ठेकेदार हत्याकांड में न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जेल प्रशासन की ओर से किसी अन्य जेल में शिफ्ट किए जाने की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद अनुपम दुबे को प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार मैनपुरी स्थानांतरित किए जाने के आदेश दिए गए थे। इसी के तहत अनुपम को जिला कारागार मैनपुरी लाया गया है। यहां उसे अन्य बंदियों की तरह सामान्य बैरक में रखा गया है।
अनुपम दुबे को प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार मैनपुरी भेजा गया है। उसे सामान्य बैरक में रखा गया है। सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था है।
पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर