{"_id":"5e877c108ebc3e6fc02637ac","slug":"bsp-ex-mla-black-marketing-of-ration-police-lodge-fir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने पर पूर्व विधायक पर मुकदमा, कंट्रोल रूम आई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने पर पूर्व विधायक पर मुकदमा, कंट्रोल रूम आई थी शिकायत
Sat, 04 Apr 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:05 AM IST
सार
टीम को मौके पर 2.50 क्विंटल चावल मिला और गेहूं का स्टाक नहीं था।
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी करने पर पूर्व विधायक पर मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबों के लिए आए राशन की कालाबाजारी में बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा फंस गए हैं। इन पर गरीबों के 59 क्विंटल राशन की कालाबाजारी करने पर थाना सदर में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कंट्रोल रूम में राशन की दुकान न खुलने की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की टीम ने सुल्तानपुरा नगर क्षेत्र ताजगंज स्थित राशन डीलर भगवान सिंह की दुकान पर छापा मारा।
यह बसपा विधायक रह चुके हैं। इनकी दुकान बंद थी, पूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने फोन कर इनको बुलाया। टीम को मौके पर 2.50 क्विंटल चावल मिला और गेहूं का स्टाक नहीं था।

विभागीय वेबसाइट के मुताबिक इनके यहां पर अप्रैल माह का 48.03 क्विंटल गेहूं और 32.02 क्विंटल चावल और मार्च का स्टाक 17.28 क्विंटल गेहूं और 11.52 क्विंटल चावल दर्शा रहा था। एक अप्रैल को 65.31 क्विंटल गेहूं, 45.54 क्विंटल चावल होना चाहिए।
इसमें से 28.41 क्विंटल गेहूं और 18.94 क्विंटल चावल का वितरण कर दिया गया था। इनके पास स्टाक में 36.90 क्विंटल गेहूं और 24.60 क्विंटल चावल होना चाहिए। इस तरह से 59 क्विंटल राशन नहीं मिला।
इसकी रिपोर्ट बनाकर आपूर्ति विभाग ने डीएम के यहां एफआईआर कराने की अनुमति मांगी। डीएम की अनुमति के बाद क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने इनके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक भगवान सिंह की राशन की दुकान पर 36.90 क्विंटल गेहूं और 22.10 क्विंटल चावल कम पाया गया है, इसकी कालाबाजारी करने पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।