फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp declared gyanendra gautam as a candidate for agra north seat

सपा में गुंडाराज, भाजपा के वायदे झूठे

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bsp declared gyanendra gautam as a candidate for agra north seat
बसपा मी‌ट‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
आवास विकास सेक्टर आठ स्थित टंकी वाले पार्क में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ जुटाकर बसपा ने अपनी ताकत दिखाई। बसपा नेताओं ने सपा और भाजपा पर प्रहार किए। कहा कि सपा में गुंडाराज है जबकि भाजपा झूठे वायदे करने वाली पार्टी है। इस मौके पर उत्तर विधान सभा सीट से ज्ञानेंद्र गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया। यहां से मौजूदा विधायक  भाजपा के जगन गर्ग हैं जबकि सपा ने कुंदनिका शर्मा को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

बसपा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि आगरा-अलीगढ़ के जोनल कॉर्डिनेटर एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक सुनील कुमार चित्तौड़ ने केंद्र और प्रदेश में रहीं कांग्रेस सरकारों की नाकामियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण की नहीं, सांप्रदायिकता की राजनीति करती है। समाज में विद्वेष फैलाकर हिंदुओं की सहानुभूति लेने का काम करती है।
विज्ञापन

विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा के कुशासन में लूट, डकैती, अपहरण हो रहे हैं और जमीनों की कब्जे किए जा रहे हैं। विकास कार्य सिर्फ चार जिलों इटावा, कन्नौज, रामपुर और फर्रुखाबाद तक सिमटकर रह गए हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेता झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। काला धन 100 दिन में वापस लेने का वायदा करके जनता को गुमराह किया गया। इस मौके पर सुनील चित्तौड़ और रामवीर उपाध्याय का 51 किलो की फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। प्रताप सिंह बघेल, ध्रुव पाराशर, गया प्रसाद कुशवाह, नरायन सिंह सुमन, बरकत अली, उमेश सैंथिया, स्वदेश कुमार वीरु सुमन ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद सिंह, चौधरी भीकम सिंह, भारतेंदु अरुण, पूर्व चेयरमैन गंगाधर कुशवाह, नरायन सिंह सुमन, मुकेश सविता, रामगोपाल बघेल, संजय मिश्रा, सतेंद्र शर्मा, स्वेदश कुमार, गुटियारीलाल दुवेश, कालीचरन सुमन, सूरजपाल सिंह, विमल वर्मा, संतोष आनंद, जगमोहन उर्फ गंगू भाई, विक्रम सिंह, हेमंत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
ढोल नगाड़ों के साथ आए कार्यकर्ता
भीषण गरमी में भी काफी संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ बसपा के झंडे और चुनाव चिह्न हाथी के साथ सम्मेलन में आए। सुबह दस बजे से आई खासी भीड़ दोपहर दो बजे के बाद उठकर जाने लगी। इसके बाद महिलाओं की संख्या कम रह गई।
कई दलों के कार्यकर्ता हुए शामिल
सम्मेलन के अंत में विश्व हिंदू परिषद के चार और समाजवादी पार्टी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा नेताओं ने दावा किया कि अन्य पार्टियों के कुछ कद्दावर नेता भी उनके संपर्क में हैं। वे जल्द ही बसपा की सदस्यता ग्रहण करेेंगे।

रोमांचक होगा उत्तरी सीट का चुनावी समर
उत्तर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा से नाता तोड़कर आने वाली कुंदनिका शर्मा को टिकट थमाकर ब्राह्मण मतदाताओं पर भरोसा जताया है। कुंदनिका शर्मा लंबे समय से भाजपा के जनांदोलनों का हिस्सा रही हैं। वे जाना पहचाना नाम हैं, जबकि भाजपा से मौजूदा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की उम्मीदवारी तय है। वे चार बार इस सीट से भाजपा का परचम फहरा चुके हैँ। ऐसे में बसपा ने भी ब्राह्मण समाज के युवा चेहरे ज्ञानेंद्र गौतम पर दांव लगाया है। ज्ञानेंद्र पेशे से इंजीनियर हैं। कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन विनोद बंसल, डा. डीसी गोयल और पवेंद्र जिंदल ने उम्मीदवारी के लिए दावा ठोंका है। ऐसे में इस दफा उत्तर विधानसभा सीट का मुकाबला खासा रोमांचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed