फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP declared candidates for all four assembly seats of Etah district

UP Election 2022: एटा में बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, सपा छोड़कर आए अजय यादव को दिया टिकट

Fri, 28 Jan 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 12:11 AM IST
सार

एटा सदर से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक अजय यादव ने सपा को छोड़ बसपा का दामन थाम लिया है। गुरुवार को बसपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
BSP declared candidates for all four assembly seats of Etah district
एटा से बसपा प्रत्याशी अजय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा छोड़कर आए पूर्व विधायक अजय यादव को एटा सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अलीगंज विधानसभा सीट से सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां को उतारा है। 

विज्ञापन

बसपा ने जलेसर विधानसभा सीट से आकाश सिंह और मारहरा से योगेश कुमार शाक्य को टिकट दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर ने बताया कि चारों प्रत्याशियों की पार्टी स्तर पर घोषणा कर दी गई है। अभी मारहरा सीट के प्रत्याशी के लिए फॉर्म-बी प्राप्त नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

बसपा में शामिल होते ही प्रत्याशी घोषित 
बसपा कार्यालय पर अलीगढ़ जोन कोर्डिनेटर रणवीर कश्यप और बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह की मौजूदगी में पूर्व विधायक अजय यादव ने बसपा की सदस्यता ली। इसके तुरंत बाद बसपा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। अजय यादव ने कहा कि सपा के एक खलनायक ने अपनी रिश्तेदारी निभाने के लिए दबाव बनाकर उनकी टिकट काट दी। एटा ही नहीं, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, बदायूं को तबाह कर दिया। क्षेत्र की जनता रो-रोकर कह रही थी कि क्षेत्र के मान-सम्मान के लिए चुनाव लड़ो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि यदि अभी चुनाव नहीं लड़ेंगे तो आने वाली नस्लें गालियां देंगी। कहेंगी कि हमारे बुजुर्गों ने अलीगंज के उन लोगों का एटा पर कब्जा करा दिया। जिन्होंने तमाम लोगों के जमीन-प्लॉटों पर कब्जा कर लिया, लोगों की हत्या करवा दी, उनकी विधवाएं घूम रहीं हैं। झूठे मुकदमे लगवा दिए, लोग जेल में सड़ रहे हैं।

आरोप लगाने वाले दलबदलू और हार्ड क्रिमिनल: जुगेंद्र 
सपा से सदर सीट पर प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने अजय यादव को लेकर कहा कि वह दलबदलू और गद्दार हैं। वह न समाजवादी थे और न हैं। उन्हें पार्टी ने 12 साल जिपं अध्यक्ष बनाकर रखा। जब टिकट कटी तो बसपा में चले गए, लहर में चुनाव जीत गए। इसके बाद कांग्रेस, भाजपा और फिर सपा में आ गए। टिकट उन्हें मिले हैं जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है। 

अजय यादव के आरोपों को लेकर जुगेंद्र ने कहा कि हमारे ऊपर ऐसा कोई आरोप हो तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उल्टे अजय यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सकीट और रैवाड़ी में उन्होंने दलितों की जमीन पर कब्जा कर लिया। कई लोगों को गाड़ियों से हादसे कराकर मार डाला। वह हार्ड क्रिमिनल हैं, जनता तय करेगी कौन सही है। चुनौती देकर जीतने के लिए चुनाव लड़ें और जीतकर दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed