फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bsp Declared Candidate Sanjeev Kumar Chak At Tundla Assembly Seat

टूंडला विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने संजीव कुमार चक को बनाया प्रत्याशी

Wed, 23 Sep 2020 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Sep 2020 12:14 PM IST
सार

इस विधानसभा सीट से 2017 में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। योगी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आगरा लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एसपी सिंह बघेल ने इस्तीफा दे दिया था। 
 

विज्ञापन
Bsp Declared Candidate Sanjeev Kumar Chak At Tundla Assembly Seat
टूंडला में बैठक के दौरान पूर्व एमएलसी नौशाद अली के साथ बसपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद में टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट के उपचुनाव में बसपा ने संजीव चक को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को इसकी घोषणा आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था फेल है। वे यहां कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने उपचुनाव के लिए टूंडला के मोहल्ला शिवनगर निवासी संजीव कुमार चक को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्हें जीताने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम सीमा पर रहती है, जबकि बसपा की सरकार में गुंडे और माफिया या तो जेल में होते हैं या फिर प्रदेश की सीमा छोड़कर चले जाते हैं। इस दौरान बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल यादवेंद्र सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, डॉ. ज्ञान सिंह, जिला सचिव सूर्यकांत, संजीव उर्फ सोनू वाल्मीकि, शिवशंकर गौतम, सोनू भारती, शेखर चौहान, रवि वाल्मीकि, देवेन्द्र बघेल, प्रमोद बघेल, जयवीर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि इस विधानसभा सीट से 2017 में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। योगी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आगरा लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एसपी सिंह बघेल ने इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में कांग्रेस से तीन सदस्यीय कमेटी ने यहां आकर समीक्षा की थी और प्रत्याशी के नाम पर लोगों से मंत्रणा की थी। हालांकि अभी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा ने यहां अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed