फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp declare candidate in agra

बसपा ने सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Fri, 28 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहाबाद/शमसाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहाबाद/शमसाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
bsp declare candidate in agra
फतेहाबाद :  अशोक सैथिया
विज्ञापन

बाह : मधुसूदन शर्मा  
खेरागढ़ : भगवान सिंह कुशवाह
आगरा ग्रामीण : कालीचरन सुमन
सीकरी : सूरजपाल
एत्मादपुर : धर्मपाल सिंह  
छावनी : गुटयारी लाल दुबेश  

विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में लगी बसपा ने जनपद की नौ सीटों में से सात पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने छह मौजूदा विधायकों में से पांच को फिर से मौका दिया है। साइकिल पर सवार हो चुके फतेहाबाद विधायक छोटे लाल की जगह इस बार अशोक सेथिया को प्रत्याशी बनाया गया है। इन उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को शमसाबाद में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई।
पूर्व एमएलसी डाक्टर अशोक सिद्धार्थ ने कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  फतेहाबाद से अशोक सैथिया और बाह से मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा पांच सीटों पर मौजूदा विधायक फिर से पार्टी सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। ये हैं खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह, आगरा ग्रामीण से कालीचरन सुमन, सीकरी से सूरजपाल, एत्मादपुर से धर्मपाल सिंह और छावनी से गुटयारी लाल दुबेश।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमएलसी सुनील चित्तौण ने कहा कि सपा शासन में सबसे ज्यादा दंगे होते हैं। बसपा की सरकार के समय अगर कहीं झगड़ा होता था तो भाईचारा कमेटी शांत करा देती थी। सपा शासन में गुंडाराज चरम पर है। बसपा शासन में एक लाख गुंडे जेल भेजे गए। अमन चैन के साथ विकास भी हुआ। 80 हजार अंबेडकर गांवों में रिकार्ड कार्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रदेश में साढे़ चार मुख्यमंत्रियों की सरकार चल रही है। ऐसे में पूरे प्रदेश का जो बजट पास होता है, वह मंत्रियों की जेब और सैफई में चला जाता है। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने कहा कि बसपा का वोटबैंक चट्टान की तरह है, वह किसी भी पार्टी के बहकावे में नहीं आएगा।
उमेश सैथिया, प्रताप सिह बघेल, अजय शील गौतम, एनबी शर्मा, गजेंद्र शर्मा, चौ. महेंद्र सिंह, राजीव तैनगुरिया, रूपसिंह नौनेरिया, भारत सिह नौनेरिया, पंकज शर्मा, हेमंत उपाध्याय, विक्रम सिंह, जानकी प्रसाद, जयप्रकाश भारती, उदयवीर, राजेश कुशवाह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।


पूर्व मंत्री पर हमला
शमसाबाद। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन के बाद पूर्व राज्य मंत्री अजय शील गौतम मंच से उतरकर अपनी गाड़ी में बैठे। तभी कुछ युवकों ने उन पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। वह बाल-बाल बचे। घटना से अफरा तफरी मच गई। उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। अचानक हमले से वह हड़बड़ा गए और गाड़ी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed