फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP Councilor Alleges: Misled in the Name of the House and Summoned to a BJP Meeting

Agra News: बसपा पार्षद बोले, सदन के नाम पर गुमराह कर भाजपा की बैठक में बुलाया

Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
BSP Councilor Alleges: Misled in the Name of the House and Summoned to a BJP Meeting
महापौर नगरायुक्त प्रकरण में प्रेस वार्ता करते बसपा पार्षद दल के सदस्य स्त्रोत अमर उजाला
आगरा। नगर निगम में महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त के बीच छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है। बुधवार को इस विवाद में बसपा पार्षद दल ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सदन के नाम पर गुमराह कर भाजपा की निजी बैठक में बुलाया गया था। जैसे ही उन्हें असलियत का पता चला, वे बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


साकेत कॉलोनी में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान बसपा पार्षद दल के नेता कप्तान सिंह और उप नेता रेखा भास्कर ने मेयर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव का बिना सदन के कोई कानूनी या नैतिक महत्व नहीं है। पार्षदों ने इसे आगरा की जनता के साथ विश्वासघात और नगर निगम के इतिहास में लोकतंत्र की हत्या करार दिया। पार्षद कप्तान सिंह ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष ने निगम की विफलताओं पर सवाल उठाए, तो महापौर ने उन्हें दुस्साहस करने वाला बताकर माफी मांगने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


बसपा पार्षदों का कहना है कि महापौर सदन चलाने के बजाय विपक्ष के लिए मिर्ची लगी जैसे असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर चुकी हैं, जो पार्षदों का सीधा अपमान है। विपक्ष ने वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर निगम प्रशासन को घेरते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग के 140 करोड़ रुपये का बजट 31 मार्च तक वापस होने की कगार पर है। बोर्ड की बैठकें और कार्यकारिणी की प्रक्रियाएं पूरी न होने से विकास कार्य ठप हैं। पिछले तीन वर्षों से महापौर और नगर आयुक्त के बीच जारी शीत युद्ध का खामियाजा जनता और पार्षद भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर हर महीने नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाती हैं, लेकिन आज तक कोई जांच पूरी नहीं हुई। समझ नहीं आता कि कुछ दिनों बाद ऐसी कौन सी सुविधा उन तक पहुंच जाती है कि उनकी आवाज बंद हो जाती है। — कप्तान सिंह, नेता बसपा पार्षद दल



भीमनगरी और आंबेडकर जयंती पर आंदोलन की चेतावनी

बसपा पार्षदों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मांग की कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और भीम नगरी के विकास कार्य तत्काल पूरे किए जाएं। यदि एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ, तो बसपा पार्षद दल बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर पार्षद अरविंद मथुरिया, उप नेता पार्षद दल रेखा भास्कर, गंगाराम, मो. सुहेल कुरैशी और बंटी माहौर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed