फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsnl

इंटरनेट के चलते 60 बैंक शाखाओं में पांच दिन से काम ठप

Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
bsnl
मैनपुरी। बीएसएनएल की ठप इंटरनेट सेवा जिले की 50 से अधिक बैंक शाखाओं के लिए मुसीबत बन गई है। बीते पांच दिनों से इन बैंकों में कामकाज ठप है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारियों द्वारा लेनदेन के लिए आने वाले कर्मचारियों को लौटाया जा रहा है। कब तक बैंक में काम शुरू होगा, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

31 अगस्त को शहर में पाइपलाइन डालने के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कट गई थी। इसके बाद से ही पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। इसके चलते बीएसएनएल का इंटरनेट प्रयोग करने वाली बैंक शाखाओं में कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन

एक सितंबर से लेकर पांच सितंबर तक लगातार ग्राहकों को बैंक से लौटाया जा रहा है। जिले भर में संचालित कुल 131 बैंक शाखाओं में से करीब 60 बैंकों में बीएसएनएल के अलावा कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से समस्या आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे एटीएम भी इंटरनेट बंद होने के कारण काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते पांच दिनों में अब तक बैंकों में लगभग 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इससे बैंकों को भी नुकसान हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी बैंक ऑफ इंडिया और ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखाओं में हो रही है। भोगांव, छाछा, आलीपुर खेड़ा, बेवर आदि क्षेत्रों में ग्राहकों को खाली हाथ ही लौटाया जा रहा है।
बैंकों ने उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
पांच दिन तक बैंक लगातार पहले तो बीएसएनएल से संपर्क करते रहे। उन्हें जल्द ही सेवाएं सुचारु कराने के लिए कहा जाता रहा लेकिन पांच दिन बाद भी जब कुछ नहीं हो सका तो बैंक अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। वहां से जल्द ही निर्देशित करने के लिए कहा गया है।
बीएसएनएल की केबल कटने से बैंकों में काम नहीं हो पा रहा है। प्रयास है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर काम शुरू करा दिया जाए। वहीं बीएसएनल द्वारा भी शनिवार शाम तक केबल सही करने की बात कही गई है।

सुखवीर सिंह, प्रभारी एलडीएम।
कचहरी रोड पर बीएसएनएल की केबल कट गई थी। केबल न मिलने से समस्या आ रही थी। शनिवार को केबल मिलने के बाद इसे सही करा दिया गया है। अब आगे से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
रामशरन, टीडीएम, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed