फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsnl

भुगतान के बाद बीएसएनएल केंद्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारू, व्यवस्थाएं बदहाल

Wed, 13 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bsnl
कासगंज के सोरों में बीएसएनएल केंद्र पर लटका ताला - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विद्युत बिल का बकाया भुगतान करने पर विद्युत विभाग ने बीएसएनएल केंद्रों की आपूर्ति सुचारु कर दी। तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बीएसएनएल के नेटवर्क न आने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

17 लाख रुपये बकाया होने पर विद्युत विभाग ने भारत संचार निगम लिमिटेड के मोहनपुरा, सोरों और सहावर केंद्र की विद्युत आपूर्ति रोक दी थी। लगभग एक पखवाड़े तक आपूर्ति बाधित रहने से केंद्रों की रेंज की सभी बीएसएनएल सेवाएं ठप हो गईं। तीन दिन पहले बीएसएनएल ने बिजली विभाग को 13 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। विद्युत विभाग ने सभी केंद्रों की आपूर्ति सुचारु कर दी। इसके बाद भी बीएसएनएल की सेवाएं ठप पड़ी हैं। सोरों के उपभोक्ता गोविंद महेरे का कहना है कि बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह फेल हो गई हैं। नेटवर्क नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सोरों बीएसएनएल केंद्र पर फिर लटका ताला
सोरों। पिछले दिनों कस्बे के बीएसएनएल केंद्र का विद्युत बिल जमा न होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित थी। केंद्र के कर्मचारी यहां ताल डालकर चले गए थे। बिजली बिल जमा होने पर तीन दिन पहले केंद्र के ताले खुल भी गए। बुधवार को बीएसएनएल केंद्र पर तकनीकि खामी आ गई जिससे फिर से केंद्र पर ताला लटका नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed