फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSF Jawan

मृतक सैनिक के भाई ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Sun, 09 Aug 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
BSF Jawan
मृतक अशोक कुमार का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
घिरोर। क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी बीएसएफ जवान की मौत की जानकारी मिलने पर रविवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मृतक के घर पहुंचे। यहां मृतक के बड़े भाई ने बीएसएफ जवान के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। भाई ने मृतक का शव गांव भेजने और बेटे को नौकरी देने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

नगला मंगली निवासी अनार सिंह के पुत्र अशोक कुमार की शनिवार को त्रिपुरा के अगरतला के अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अशोक के बड़े भाई संतोष यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से अशोक की तैनाती अगरतला में भारत बंगलादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर थी।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान 28 जुलाई को अशोक को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। अशोक का उपचार जीबी मेडिकल कॉलेज अगरतला में चल रहा था, जहां से शनिवार को उसकी मौत की जानकारी मिली। मृतक के भाई संतोष यादव ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। भाई ने भारत सरकार से मांग की है कि मृतक जवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव भेजा जाए और मृतक के पुत्र को सेना में नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed